फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru PG Murder: दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप, बेंगलुरु के हॉस्टल में क्यों हुई बिहार की युवती की वीभत्स हत्या

Sat, 27 Jul 2024 02:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

Bengaluru PG Murder: बेंगलुरु में युवती की हत्या करने वाले आरोपी युवक को मप्र की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का युवती की दोस्त के साथ अफेयर चल रहा था, जिसे उसने खत्म कर दिया था। जिसमें युवती ने अपनी दोस्त की मदद की थी। यही मदद हत्या का कारण बन गई।
विज्ञापन
बंगलूरु में युवती की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित पीजी हॉस्टल में गला काटकर की गई बिहार की युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले अभिषेक नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। 23 जुलाई को हुई इस वीभत्स हत्या का सीसीटीवी वीडियो पुलिस ने जारी किया था। जिसके वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने बीती देर रात अभिषेक को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक और मृतका कीर्ति पहले अच्छे दोस्त थे। कीर्ति की दोस्त राजपाली के साथ अभिषेक रिलेशनशिप में था। लेकिन, बाद में राजपाली ने अभिषेक से अलग होने का फैसला किया, जिसमें कीर्ति ने उसकी मदद की। आरोपी अभिषेक इस बात को लेकर कीर्ति से नाराज हो गया और उसने इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया।  

विज्ञापन


भोपाल पुलिस के अनुसार बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित पीजी हॉस्टल में रह रही 24 साल की कीर्ति कुमारी मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वह एमबीए कर चुकी थी और बेंगलुरु की एक एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। आरोपी अभिषेक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बेंगलुरु में काम करने के दौरान वह महाराष्ट्र की रहने वाली कीर्ति की सहेली राजपाली के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर वे रिलेशनशिप में आ गए। कुछ समय  रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों में मनमुटाव हुआ और राजपाली ने अभिषेक से अलग होने का फैसला किया। 

पीजी में शिफ्ट करने से नाराज था आरोपी
भोपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्ति की दोस्त राजपाली अभिषेक से अलग होना चाह रही थी। इसे लेकर उसने अपनी दोसत कीर्ति से मदद मांगी। कीर्ति ने राजपाली की नए पीजी हॉस्टल में शिफ्ट होने में मदद की। इसके बाद दोनों ने अभिषेक का कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। राजपाली का अलग होना और कीर्ति द्वारा उसकी मदद करना अभिषेक को पसंद नहीं आया और वह इस बात को लेकर कीर्ति से नाराज हो गया।
विज्ञापन

     
23 जुलाई को हॉस्टल में क्या हुआ 
23 जुलाई को आरोपी अभिषेक कीर्ति के पीजी हॉस्टल पहुंचा और उसकी गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी द्वारा की गई वारदात हॉस्टल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें आरोपी एक थौला लेकर हॉस्टल में जाते हुए दिखाई दे रहा है। वह हॉस्टल के तीसरे फ्लोर पर स्थित पीड़िता के कमरे पर पहुंचता है और दरवाजा खटखटाता है। कुछ ही देर में कमरे का गेट खुलता है तो वह कीर्ति को बाहर कॉरिडोर में खींच लेता है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। कीर्ति पर पकड़ बनाने के बाद वह उसकी गर्दन पर चाकू से वार करता है और फिर लगातार कई वार करता है। कीर्ति मदद के लिए चिल्लाती रहती है, लेकिन हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियां अपने-अपने दरवाजे पर खड़े होकर यह सब देखती रहती हैं, कोई भी उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आता है। इसके बाद आरोपी युवक अभिषेक मौके से फरार हो जाता है। 

आरोपी ने भोपाल में रहकर पढ़ाई की
बताया जाता है कि उसने भोपाल में रहकर पढ़ाई की थी, जिसके बाद नौकरी करने के लिए बेंगलुरु चला गया था। बेंगलुरु में युवती की हत्या करने वाला अभिषेक गोशी भोपाल में छिपा था। बेंगलुरू पुलिस उसका पीछा करते हुए भोपाल पहुंची तो वह रायसेन भाग गया। इसके बाद भोपाल पुलिस के सहयोग से बेंगलुरू पुलिस ने उसे रायसेन जिले के बेगमगंज बस स्टैंड से पकड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें