फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Baba: ‘हम नहीं चाहते हिन्दू-सिख अलग हो’, धमकी मिलने के बाद बागेश्वर बाबा का आया बयान; जानें मामला

Tue, 03 Dec 2024 05:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर विवादों में भी घिरे रहते हैं और उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। वहीं इस बार फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और यह धमकी इस बार पंजाब से मिली है। इसके बाद पूरे मामले को लेकर बागेश्वर बाबा का बयान आया है…जानें क्या कुछ कहा
विज्ञापन
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब के खन्ना राजपुरा के रहने वाले कट्टपंथी बलजिंदर सिंह परवाना ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने हरिमंदिर साहिब के बारे में गलत शब्द कहे हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। अब इस मामले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसपर अपना जवाब दिया है, लेकिन उससे पहले पूरा मामला समझते हैं।

विज्ञापन


क्या कहा था बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने
दरअसल, बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने लगाए गए दरबार में कहा था कि हरिहर मंदिर में भी पूजा होनी चाहिए। मंदिर में अभिषेक और रुद्राभिषेक होना चाहिए। हालांकि उनका बयान विवादित नहीं था। क्योंकि बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में हरिहर मंदिर का जिक्र किया था। दरअसल बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने यह बयान अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के लिए नहीं दिया है। उन्होंने कलकी धाम संभल (यूपी) का जिक्र किया है। संभल में हरि का हर मंदिर है।

अब जवाब में क्या कहा
मामले को तूल पकड़ता देख बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने इसपर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के परवाना जी ने हमें जान से मारने की धमकी दी है। मैं ये बताना चाहूंगा कि सरदार हमारे मित्र हैं...हमारे भाई हैं। हमें उनकी तालियां भी स्वीकार और उनकी गलियां भी स्वीकार है। हम नहीं चाहते कि हिंदू और सिख अलग-अलग हो जाएं। हरमिंदर साहिब के प्रति हमारी निष्ठा है। सिख गुरुओं के प्रति हमारी अपार श्रद्धा है। हम सपने में भी इस तरह का विचार नहीं ला सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें