फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejariwal: ED नोटिस पर AAP का पलटवार; कहा- INDIA गठबंधन से बुरी तरह घबराई हुई है मोदी सरकार

Tue, 31 Oct 2023 12:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ED Notice To Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति अनियमितता मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। उनसे मामले में पूछताछ की जाएगी। सीएम केजरीवाल को नोटिस भेजने को लेकर आप पार्टी के साथ विपक्षी पार्टियां भी निंदा कर रही हैं। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया है।
विज्ञापन
AAP प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भोपाल में AAP की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिए गए नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। रानी अग्रवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन से मोदी सरकार बुरी तरह घबराई हुई है।

विज्ञापन


रानी अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने की सुपारी दोनों एजेंसियों (ED और CBI) को दे दी है। बिना सबूत और साक्ष्यों के किसी को भी जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और जनता ही इनकी तानाशाही का अंत जल्द ही करने वाली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें