देश में कोरोना संकट काल अभी भी जारी है और इस बीच कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भयावह है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीजों के फेफड़ों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जिसके बाद से मरीजों में ऑक्सीजन की कमी के कई मामले सामने आए और ऑक्सीजन, कोरोना संकट काल में संजीवनी बन गई।
विज्ञापन
इस समय ऑक्सीजन की आपूर्ति किसी भी अस्पताल के लिए संजीवनी से कम नहीं है लेकिन बोकारो से ऑक्सीजन भरा टैंकर पलटने का मामला सामने आया है। बोकारो से भोपाल जा रहा 22 टन ऑक्सीजन से भरा टैंकर सागर जिले के गढ़ाकोटा के पास पलट गया है।