फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पार्टी के बहाने फ्लैट पर बुलाकर इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म, दो महिला मित्रों ने दिया साथ

Fri, 12 Dec 2025 07:16 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया। ओला राइडर तरुण लोखंडे और उसकी दो सहेलियों ने युवती को बहाने से सूने घर ले जाकर मारपीट की और दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर धमकाया। बैतूल में शून्य पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कोलार पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक की दो महिला मित्रों ने इस प्रकरण में युवक का साथ दिया था। मामले की शिकायत बैतूल जिले के थाने में की गई थी। बैतूल से डायरी आने के बाद कोलार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खौफनाक खून का खुलासा: महिला को प्रेमी ने किसी और के साथ देखा, हत्या से पहले बेलन से पीटा और गुप्तांग जलाया
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवती मूलत: बैतूल जिले की रहने वाली है तथा इंजीनियिरिंग की पढ़ाई कर रही है। गत 22 नवंबर को ओला राइडर तरुण लोखंडे और उसकी सहेली दिव्या गीत बहाने से उसे राधापुरम के एक सूने घर में ले गए और उसके साथ मारपीट की। दिव्या गीत की सहेली रानी मरकाम भी उनके साथ भी। तीनों ने युवती के साथ मारपीट कर धमकी दी और उसी दौरान डरा-धमकाकर तरुण लोखंडे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके वीडियो व फोटो भी बना लिए और वायरल करने की धमकी देने लगे। घटना से घबराई छात्रा ने किसी को कुछ भी नहीं बताया तथा वापस अपने घर बैतूल चली गई। यहां पर उसने शून्य पर प्रकरण दर्ज करा दिया। कोलार पुलिस ने तरुण लोखंडे, दिव्या गीत व रानी मरकाम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें