फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का बदला रूट, भोपाल होकर चलेगी जोधपुर-चेन्नई स्पेशल ट्रेन

Mon, 22 Jun 2026 07:10 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

रेल यात्रियों के लिए अच्छी और जरूरी दोनों तरह की खबर है। एक ओर धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस कुछ दिनों तक बदले हुए मार्ग से चलेगी, वहीं दूसरी ओर जोधपुर-चेन्नई के बीच 5 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।



 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। वहीं ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए जोधपुर-चेन्नई के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी
रेलवे के अनुसार छिपोधर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर तीसरी अप लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 24 और 27 जून को धनबाद-चंद्रपुरा-गोमिया-पतरातू-गढ़वा रोड-गढ़वा-सिंगरौली के बजाय धनबाद-गया-सोननगर-सिंगरौली मार्ग से चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस 22, 25 और 26 जून को सिंगरौली-गढ़वा-गढ़वा रोड-पतरातू-चंद्रपुरा-धनबाद के स्थान पर सिंगरौली-सोननगर-गया-धनबाद मार्ग से संचालित होगी।

भोपाल होकर दौड़ेगी जोधपुर-चेन्नई समर स्पेशल
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर और चेन्नई के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच स्पेशल 27 जून से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को जोधपुर से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल 30 जून से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-धर्मगुरु, राजनीतिक दल व अफसर देंगे राय; मानसून सत्र में विधेयक पेश करने की तैयारी
विज्ञापन



5 ट्रिप तक मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
रेलवे के अनुसार दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन कुल 5-5 ट्रिप लगाएगी। ट्रेन में 2 एसी-द्वितीय श्रेणी, 15 एसी-तृतीय श्रेणी तथा 2 गार्ड-कम-सामान यान सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति, समय-सारणी और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक व्यवस्था, रेल मदद हेल्पलाइन या एनटीईएस के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें