बढ़ती गर्मी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए AIIMS Bhopal ने ‘बीट द हीट’ जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को लू और गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह पहल खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, क्योंकि इन वर्गों पर गर्मी का असर अधिक गंभीर हो सकता है। अभियान के तहत अस्पताल परिसर में पोस्टर और डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से लोगों को सरल भाषा में जरूरी जानकारी दी जा रही है।