फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICC Fact Finding Committee: प्रशासन और पार्टी के भीतरघात को बताया हार का कारण, प्रत्याशियों ने बताई ये बात

Sat, 29 Jun 2024 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

AICC Fact Finding Committee: पीसीसी में AICC की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें एमपी के लोकसभा प्रत्याशियों ने अपनी हार के अलग-अलग कारण बताया।
विज्ञापन
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईसीसी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लोकसभा प्रत्याशियों से उनकी हार का कारण जाना। इस बैठक में कमेटी ने प्रत्याशियों से वन-टू-वन चर्चा की। प्रत्याशियों ने कमेटी से अपने हार के अलग-अलग कारण बताए। कुछ प्रत्याशियों ने मध्यप्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारियों को हार का कारण बताया तो कुछ प्रत्याशियों ने अपने ही पार्टी के नेताओं द्वारा भीतरघात को हार का कारण बताया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो दिन तक होने वाली बैठक की कमेटी अपनी रिपोर्ट ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चह्वाण हैं। ओडिशा के कोरापुट से सांसद सप्तागिरी उलका और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी सदस्य हैं। इस बैठक में छिंदवाड़ा से लोकसभा प्रत्याशी रहे नकुलनाथ और राजगढ़ से प्रत्याशी रहे दिग्विजय सिंह नहीं पहुंचे।

दो लाख वोट से जीत रहा था चुनाव, इस कारण से हुई हार
भिंड लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने कहा कि वे भिंड का चुनाव दो लाख वोट से जीत रहे थे। लेकिन कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा के सारे थाना प्रभारी, एसडीओपी और एसडीएम हर पोलिंग पर गए। हमारे पोलिंग एजेंट को हटाकर थाने में बैठा लिया। पोलिंग बंद हो गई और वोट शाम तक डालते रहे। ईवीएम की गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि मेरे यहां ईवीएम ने नहीं प्रशासन ने वोटों की लूट की है।
विज्ञापन


देर से मिला टिकट इसलिए हुई हार
ग्वालियर के प्रत्याशी प्रवीण पाठक बैठक से बाहर निकालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बात सच है कि टिकट देरी से हुआ। इस कारण से हो सकता है कि परिणाम प्रभावित हुए हों।लेकिन दूसरों पर यह बात न डालकर, खुद में क्या कमी रही, इस पर विचार करना ज्यादा महत्वपूर्ण समझता हूं। उन्होंने कहा कि दूसरों पर दोष लगाने के बजाय खुद में क्या कमी रही, इस पर मंथन करेंगे। जहां तक ग्वालियर की बात है, हार-जीत का अंतर काफी कम रहा। चुनाव में सभी बड़े नेताओं कार्यकर्ताओं का सहयोग मिला।

रामनिवास ने पार्टी छोड़ी तो, कार्यकर्ता भी उन्हीं के साथ चले गए
मुरैना से लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह नीटू सिकरवार ने कहा कि हार की सबसे बड़ी वजह विधायक रामनिवास रावत पार्टी छोड़कर चले गए तो सारे ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर नीचे तक का सारा कार्यकर्ता उनके साथ चला गया। मैंने कमेटी से संगठन की मजबूती के लिए यह मांग रखी है कि अच्छे कार्यकर्ताओं का चयन किया जाए। यह न हो कि ये मेरा, ये तेरा। इसमें पार्टी को नुकसान होता है।

अब पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक
रविवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष के साथ कई बड़े नेता शामिल होंगे। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी एमपी में लोकसभा सीट पर आए नतीजों की फैक्ट शीट बनाएगी। किन वजहों से कांग्रेस को किस विधानसभा सीट पर जीत मिली, यह पता किया जाएगा। कितने वोटों की लीड मिली और किन विधानसभाओं में कितने अंतर से हार का सामना करना पड़ा, इसका ब्योरा भी शामिल रहेगा। प्रत्याशी से पूछा गया कि चुनाव के दौरान विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों ने काम किया या प्रत्याशियों के प्रचार से किनारा कर रखा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें