फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप हारने पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का अजब बयान, कहा- खिलाड़ियों को था ED डर

Fri, 24 Nov 2023 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के फाइनल हारने के बाद से कई कारण बताए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने हार के पीछे सबसे अलग ही कारण बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ईडी के छापे का डर था, जिसके के कारण वे मानसिक दवाब में थे। 
विज्ञापन
पीसी शर्मा का अजब बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप में हारने पर सामने आए राहुल गांधी के पनौती वाले बयान से शुरू हुई सियासत बढ़ती ही जा रही है। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस पर एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ईडी के छापे का डर था, जिसके के कारण वे मानसिक दवाब में थे। इसीलिए वे फाइनल मैच हार गए। बता दें ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंडियन टीम को हार का सामना करना पड़ा था इसके बाद से राहुल गांधी का पनौती वाला बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड का रहा था। 

विज्ञापन


पीएम एचएम के सामने दबाव
शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया। मैच हारने के पीछे कहीं ना कहीं देश के बड़े नेता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जब देश के पीएम, गृहमंत्री आपके सामने रहते हैं,तो खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव रहता है। गुरुवार को T 20 मैच था उसमें कोई बड़ा नेता नहीं था इसलिए हम जीत गए क्योंकि कोई दबाव नहीं था। शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग ने नोटिस सरकार के दबाव में दिया है। 

पहले भी रहे शर्मा के बयान चर्चित
पीसी शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से हैं। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में वे जनसंपर्क मंत्री भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने उन्हें भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधान सभा सीट से मैदान में उतारा है। शर्मा पूर्व में भी अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें