फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather:दिन भर धूप के बाद शाम को भोपाल में झमाझम बारिश,एमपी के 14 जिलों में हुई बारिश, कल 7 जिलों रेड अलर्ट

Mon, 09 Sep 2024 09:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के बीच से गुजरने से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को भोपाल समेत 14 जिलों बारिश हुई। मंगलवार को सात जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है जिसके वजह से राजधानी भोपाल में दिनभर धूप के बाद शाम को झमाझम बारिश शुरू हो गई।सोमवार को प्रदेश के इंदौर, उज्जैन समेत 14 जिलों में बारिश दर्ज हुई। रतलाम में सबसे ज्यादा डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई जबकि दमोह-उज्जैन में पौन इंच और जबलपुर-गुना में आधा इंच पानी गिर गया। खजुराहो, नरसिंहपुर, सतना, सीधी, शाजापुर, उमरिया, मलाजखंड, इंदौर, खंडवा में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिन बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा। मंगलवार के लिए सात जिलों  सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, मंडला, पन्ना में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन



मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के  दमोह, सागर, बालाघाट, दक्षिण मंडला, सिवनी, अलीराजपुर के साथ-साथ भोपाल, श्योपुर, भिंड, विदिशा, मंडला बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।जबकि रायसेन, नरसिंगपुर, सिवनी, उत्तरी सागर, शिवपुरी, दतिया रतनगढ़, सीधी, पन्ना, खंडवा ओंकारेश्वर, खरगोन महेश्वर, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, अशोकनगर, धार, राजगढ़, ग्वालियर, मुरैना, जबलपुर, कटनी, नर्मदापुरम पचमढ़ी, रीवा, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, छतरपुर खजुराहो, टीकमगढ़, निवाड़ी ओरछा, सतना चित्रकूट, मैहर डिंडोरी, बुरहानपुर, बैतूल, मऊगंज के साथ-साथ उज्जैन महाकालेश्वर, गुना, देवास, आगर, नीमच, सिंगरौली, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, सीहोर, कटनी, हरदा, अनुपपुर अमरकंटक, शहडोल में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

कल के लिए सात जिलों में रेड अलर्ट 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में मंगलवार के लिए प्रदेश के कुछ जिलों में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है यहां रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, मंडला, पन्ना शामिल है।जबकि विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में भारी से अतिभारी वर्षा अरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच में कहीं कहीं बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश के बीच से गुजर रही है मानसून ट्रफ
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के बीच से गुजर रही है। इस वजह से अगले 4 से 5 दिन प्रदेश में कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन उत्तर भारत से गुजर रही है। लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। ओडिशा के पास डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है। अगले 24 से 48 घंटे में यह और स्ट्रॉन्ग होगा।

सीजन का कोटा पूरा होने में 1 इंच बारिश की जरूरत
प्रदेश में अब तक औसत 36.4 इंच बारिश हो चुकी है। यह सीजन की 98 प्रतिशत है। एमपी में सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.3 इंच है यानी कोटा पूरा होने में अब 1 इंच से भी कम पानी की जरूरत है। अब तक भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में सामान्य से ज्यादा यानी 96 फीसदी से 169 प्रतिशत तक पानी गिर चुका है। इनमें श्योपुर में सबसे ज्यादा 169 फीसदी बारिश हो चुकी है। हालांकि, इंदौर, उज्जैन और रीवा संभाग पिछड़े हुए हैं। रीवा में सबसे कम 60 प्रतिशत यानी 23.3 इंच बारिश ही हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मंडला जिले में 48.18 इंच हुई है। दूसरे नंबर पर सिवनी जिला है। यहां अब तक 47.87 इंच पानी गिर चुका है। श्योपुर में 45.89 इंच और डिंडौरी में 44 इंच बारिश हो चुकी है। टॉप-10 जिलों में भोपाल पांचवें नंबर पर है। यहां 43 इंच से ज्यादा बारिश हो गई है। सीधी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर और राजगढ़ में भी 40 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें