फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस-पेट्रोल का भरपूर स्टॉक: प्रदेश में रोज 2.20 लाख सिलिंडर वितरण, कंपनियों ने किया अफवाहों से सावधान

Mon, 06 Apr 2026 08:47 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और रोजाना 2.20 लाख गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने साफ कहा है कि थोड़ी परेशानी अचानक बढ़ी बुकिंग के कारण हुई थी, अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक एवं राज्य प्रमुख अजय कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल राज्य में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। प्रदेश में रोजाना करीब 2.20 लाख घरेलू गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं, जो सामान्य दिनों के बराबर है। इंडियन ऑयल के महाप्रबंधन और मध्य प्रदेश के प्रमुख अजय कुमार श्रीवास्तव ने भोपाल में प्रेस वार्ता में बताया कि घरेलू गैस वितरण को प्राथमिकता दी जा रही है और डिलीवरी नियमित रूप से हो रही है। उन्होंने गैस के लिए लंबी लंबी लाइन लगने और कुछ समय के लिए किल्लत होने पर जवाब दिया कि पहले गैस की बुकिंग 60 से 65 हजार के करीब थी, जो अचानक बढ़कर 1 लाख से 1.40 लाख तक पहुंच गई। इसके चलते कुछ समय के लिए दिक्कत हुई।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: एनएसजी का क्षमता प्रदर्शन, एंटी-टेरर ड्रिल व K-9 डॉग्स ने जीता दिल; सीएम ने बढ़ाया हौसला दर्शक रोमांचित

पांच किलो वाले छोटे सिलिंडर उपलब्ध करा रहे 
उन्होंने बताया कि छोटे उपभोक्ताओं, छात्रों और प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले छोटे सिलिंडर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए मंडीदीप, पीथमपुर, देवास और सिंगरौली जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। जहां काम करने वाले लोगों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराई जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज; 347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन


प्रदेश में 13 बॉटलिंग प्लांट काम कर रहे
प्रदेश में कुल 13 गैस बॉटलिंग प्लांट और 1552 गैस एजेंसियां काम कर रही हैं, जिनके जरिए सप्लाई सुचारु रूप से जारी है। गैस बुकिंग के लिए लोगों को ऑनलाइन माध्यम अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और करीब 95% बुकिंग अब ऑनलाइन हो रही है। कंपनियों और जिला प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती भी बढ़ाई है। अब तक 2485 छापे मारे गए हैं, 10 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 3561 सिलिंडर जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में पाइप से गैस का विस्तार तेज, 3 महीने में 70-75 हजार घरों तक PNG पहुंचाने का टारगेट

पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन 
पेट्रोल-डीजल की सप्लाई भी पूरी तरह सामान्य है। प्रदेश में रोजाना करीब 8000 KL पेट्रोल और 16000 KL डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें 1KL एक हजार लीटर के बराबर होता है। उन्होंने बताया कि पहले एक दिन में डीजल की सप्लाई 12000 KL थी, जो बढ़कर अभी 16 हजार किलो लीटर हो गई है। इसे भी पूरा किया जा रहा है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन मौजूद है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस या ईंधन का स्टॉक न करें। सरकार और तेल कंपनियां लगातार सप्लाई बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें