फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: इटारसी से नर्मदापुरम के बीच चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 10 Jan 2026 07:16 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इटारसी से भोपाल के बीच चलती ट्रेन के जनरल कोच में 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वर्ष 2026 की यह पहली घटना है। रानीकमलापति जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटारसी से भोपाल के बीच शुक्रवार सुबह ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का वर्ष 2026 का यह पहला मामला है। रानीकमलापति जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो आरोपियों को जीआरपी ने ट्रेन से उतरते ही धर दबोचा, जबकि एक फरार हो गया है।
विज्ञापन


रानीकमलापति जीआरपी के अनुसार 18 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह इटारसी से भोपाल के बीच सफर कर रही थी। जनरल कोच में खड़े होने को लेकर तीन युवकों ने पहले युवती और उसके परिजनों से गुंडागर्दी की। बाद में अन्य लोगों के साथ भी बदतमीजी करने लगे। इसके बाद वह नर्मदापुरम से पहले ही युवती के साथ सीट को लेकर छेड़छाड़ कर दी।

घटना को लेकर युवती के परिजनों ने जब विरोध जताया तो उनके साथ भी आरोपियों ने झूमाझटकी कर दी। इसके बाद परिजनों ने नर्मदापुरम स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी ट्रेन में युवकों को तलाशा और दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी कहीं छिप गया, वह पुलिस को नहीं मिला। इसके बाद रानी कमलापति स्टेशन पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। दोनों आरोपी भी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। एक आरोपी की उम्र भी तस्दीक की जा रही है कि वह बालिग है या नाबालिग। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कियोस्क सेंटर से बरामद हुआ नकली नोट और प्रिंटर, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने किया गिरोह को बेनकाब
विज्ञापन


इनका कहना है
जीआरपी नर्मदापुरम उप निरीक्षक एमएस सोमवंषी के अनुसार शुक्रवार सुबह इटारसी से नर्मदापुरम के मध्य एक ट्रेन के जनरल कोच में एक युवती के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर टीम भेजकर दो युवकों को हिरासत में लिया गया था। नर्मदापुरम जीआरपी में शून्य पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए डायरी रानीकमलापति जीआरपी थाने को भेज दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें