फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में ‘द केरल स्टोरी’ जैसा खौफनाक जाल: बेबीसिटर की नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण-देह व्यापार में धकेला

Tue, 24 Feb 2026 07:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime: भोपाल के बागसेवनिया इलाके में महिलाओं को झांसा देकर शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मास्टरमाइंड अमरीन खान उर्फ माहिरा और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भोपाल में धर्मांतरण की सनसनीखेज साजिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जो फिल्म ’द केरल स्टोरी’ की पटकथा से भी अधिक भयावह है। आरोप है कि अमरीन और आफरीन जैसी महिलाओं ने पहले सहेली बनकर हिंदू युवतियों का भरोसा जीता, उन्हें आर्थिक मदद का लालच दिया और फिर अपने ही भाइयों और प्रेमियों के हाथों उनका शारीरिक शोषण करवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह गिरोह मुख्य रूप से उन महिलाओं को निशाना बनाता था जो आर्थिक रूप से कमजोर या पारिवारिक समस्याओं से जूझ रही थीं। इसके बाद आशिमा मॉल और स्पा सेंटरों के जरिए युवतियों से संपर्क बढ़ाकर उनका भरोसा जीततीं और उन्हें अपने जाल में फंसा लेती थीं। इसके बाद चाय या ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध कर गिरोह के पुरुषों द्वारा बलात्कार करातीं और धर्मांतरण का दबाव डालती थीं। पीड़िताओं को बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने और कुरान पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था। पीड़िताओं को केवल भोपाल तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि अहमदाबाद (गुजरात) और मुंबई तक ’सप्लाई’ करने के प्रमाण मिले हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP: 'युद्ध का निर्णय सेना नहीं लेती, वह फैसला राजनीतिक होता है'; नरवणे की किताब के सहारे राहुल का PM पर निशाना
विज्ञापन


दो बच्चों की मां को बनाया शिकार
एक 30 वर्षीय तलाकशुदा महिला, जो केटरिंग का काम कर अपना घर चला रही थी, उसे अमरीन ने 10 हजार रुपये की बेबीसिटर की नौकरी का झांसा दिया। अमरीन के प्रेमी चंदन यादव (जिसका खुद अमरीन ने धर्मांतरण कराकर मुस्लिम बना लिया था) ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे अहमदाबाद ले जाकर अमरीन के भाई यासिर को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी, बहू ने देहात थाने में दर्ज कराई शिकायत

ब्यूटीशियन को 'जन्नत' के नाम पर धोखा
छत्तीसगढ़ की एक ब्यूटीशियन को उसकी सहेली संजना (जो खुद हिंदू से 'जन्नत' बन चुकी थी) ने फंसाया। संजना ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि मुस्लिम लड़के अच्छे होते हैं, मारते-पीटते नहीं हैं। इसके बाद चंदन, बिलाल और यासिर ने मिलकर महीनों तक पीड़िता का शोषण किया और उसे छोटे कपड़े पहनकर पार्टियों में जाने को मजबूर किया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले मास्टरमाइंड अमरीन खान उर्फ माहिरा, उसकी बहन आफरीन व प्रेमी चंदन को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें