फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: राजधानी एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी, सेल्समैन ने ऑटो शोरूम से 80 हजार की नकदी पार की

Mon, 22 Dec 2025 02:22 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक ओर राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री का पर्स चोरी हो गया, तो दूसरी ओर जेके रोड स्थित एक ऑटो शोरूम में सेल्समैन द्वारा काउंटर से नकदी पार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरत निजामुद्दीन से भुसावल जा रहे राजधानी एक्सप्रेस के यात्री का पर्स अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिया। एक अन्य मामले में जेके रोड स्थित एक शोरूम से सेल्समैन ने काउंटर से 80 हजार रुपए पार कर दिए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय राहुल जयकुमार पिछले दिनों राजधानी एक्सप्रेस से हजरत निजामुद्दीन से भुसावल की यात्रा कर रहे थे। भोपाल रेलवे स्टेशन निकलने के बाद देखा तो उनका एक लेडीज पर्स गायब था। चोरी गए पर्स के अंदर करीब 20 हजार रुपये नकद, शुगर चेक करने की मशीन, घर की चाबियां, चांदी का सिक्का, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस समेत अन्य सामान रखा हुआ था।

ये भी पढ़ें: नियमों की अनदेखी: राज्य सहकारी संघ में बंदरबांट,बिना टेंडर चहेती एजेंसियों को दे डाले गार्ड-श्रमिकों के ठेके
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर अशोका गार्डन स्थित एक आटो शोरूम के सेल्समैन ने शोरूम के काउंटर से 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया कि आफताब आलम खान (35) सिद्धार्थ लेकसिटी में रहते हैं और जेके रोड स्थित एक ऑटो शोरूम में जीएम के पद पर पदस्थ हैं। आफताब ने बताया कि पिछले दिनों उनके यहां काम करने वाले सेल्समैन राजकुमार ने शोरूम के दराज से 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। आफताब ने घटना का सीसीटीवी वीडियो समेत पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजकुमार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें