भोपाल नगर निगम का एक ड्राइवर अपनी सरकारी गाड़ी में डीजल भरवाने के बाद उसे स्कूल बसों व अन्य गाड़ियों को बेच रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां से ड्राइवर समेत तीन लोग इस काम में लगे हुए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें-
MP Vidhan Sabha Session Live: 'आलू से सोना' और 'प्याज से शैंपू' पर बहस, रामेश्वर शर्मा ने सदन से मांगी इजाजत
कमला नगर पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी भदभदा इलाके की बस्ती में कुछ वाहन संदिग्ध रूप से इकट्ठा हुए हैं। एक वाहन में डीजल के केन रखे हुए हैं। इन केन के जरिए स्कूल बसों में डीजल भरा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को यहां पर एक मेटाडोर में कुल 8 केन मिले। इनमें से 7 केन खाली थे जबकि एक केन में करीब 200 लीटर डीजल था। पास में ही स्कूल बस भी खड़ी हुई थी जिसमें चोरी से डीजल भरा जा रहा था।
ऐसे चलता था सारा खेल
पुलिस ने मौके से धनंजय तिवारी, अक्षय शुक्ला और सलमान अली खान को हिरासत ले लिया गया। इनमें अक्षय शुक्ला नगर निगम का ड्राइवर है। वह नगर निगम की गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर लाता था। धनंजय तिवारी नाम का युवक अक्षय शुक्ला से डीजल कलेक्ट करता था तथा चोरी के डीजल को सप्लाई करता था। आरोपियों में सलमान खान एक स्कूल बस का ड्राइवर है जो कि अपनी बस में चोरी का डीजल भरवा रहा था। हफ्ते भर डीजल इकट्ठा करने के बाद रविवार को चोरी का डीजल बेच दिया जाता था।