फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: वाहन चेकिंग के दौरान नकली नोटों के साथ पकड़ाया बदमाश, कलर प्रिंटर से घर पर छाप रहा था नकली नोट

Sat, 03 May 2025 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal: आरोपी जाकिर खान कोहेफिजा का निवासा है। थाने लाकर पूछताछ करने पर जाकिर ने बताया कि वह अपने घर पर ही कम्प्यूटर और कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट छाप रहा था। उसके बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंची, जहां से नकली नोट छापने वाला कम्प्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान जब्त किया गया।  
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के निशातपुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नकली नोट छापने वाले एक स्कूटर सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100 और 50 रुपए कीमत के नकली नोट जब्त किए गए हैं। वह अपने घर पर ही कलर प्रिंटर से नकली नोट छाप रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी करीब चालीस हजार रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान फूड सप्लाई करने वाली एक कंपनी के डिलीवरी ब्वाय को पुलिस ने रोका तो वह स्कूटर लेकर भागने लगा। शंका होने पर पुलिस ने घेराबंद कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर स्कूटर की डिग्गी में 100 रुपए के 72 और 50 रुपए के 59 नकली नोट रखे मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाकिर खान निवासी कोहेफिजा बताया। थाने लाकर पूछताछ करने पर जाकिर ने बताया कि वह अपने घर पर ही कम्प्यूटर और कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट छाप रहा था। उसके बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंची, जहां से नकली नोट छापने वाला कम्प्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान जब्त किया गया।  

पढ़ें: दो कमरे में चलता मिला अवैध नर्सिंग होम, एक साल पहले रद्द हो चुका था रजिस्ट्रेशन; मिलीं अनेक खामियां
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में चलाए हजारों रुपये
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बाजार में हजारों रुपये के नकली नोट चला चुका है। वह केवल सौ और पचास रुपये के ही नकली नोट छापता था। इसके पीछे जाकिर का कहना था कि छोटे नोटों को बाजार में चलाना आसान होता है। यह जल्दी पकड़ में नहीं आते हैं। जाकिर पिछले करीब छह महीने से नकली नोट छापने का काम कर रहा था। पुलिस का कहना है कि न्यायालय में पेश करने के बाद उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद पता चल पाएगा कि आरोपी ने अब तक कुल कितने नकली नोट छापकर बाजार में चलाए हैं और उसके साथ और कौन लोग इसमें जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें