फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सड़क हादसे ने छीनी मासूम की जान, लोडिंग वाहन की टक्कर से इंस्पेक्टर के बेटे की मौत, पत्नी गंभीर

Tue, 20 Jan 2026 11:04 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की टक्कर ने एक पुलिस अधिकारी के परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क हादसे में एक चार वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चा अपनी मां के साथ ऑटो से बाजार की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सचिन पटेरिया के परिवार को एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में इंस्पेक्टर के चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। श्यामला हिल्स पुलिस ने टक्कर मारने वाले लोडिंग वाहन को जब्त कर उसके परिचालक को हिरासत में ले लिया है, वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार सातवीं बटालियन स्थित ऑफिसर्स क्वार्टर में रहने वाले इंस्पेक्टर सचिन पटेरिया वर्तमान में इंदौर लोकायुक्त में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं। करीब तीन माह पहले ही उनकी इंदौर में पोस्टिंग हुई थी। वे मूल रूप से शिवपुरी जिले के निवासी हैं। भोपाल में उनकी पत्नी नेहा पटेरिया और चार वर्षीय पुत्र यशवर्धन उर्फ ईशू रहते थे।

सोमवार शाम नेहा पटेरिया अपने बेटे ईशू को लेकर खरीदारी के लिए भोपाल के पुराने शहर की ओर ऑटो से जा रही थीं। ऑटो स्मार्ट सिटी रोड होते हुए एनआईटीटीटीआर गेट के पास पहुंचा, तभी कट प्वाइंट पर सामने से आ रहे एक कोरियर कंपनी के तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain: सिंहस्थ के पहले उज्जैन में ऐसा क्या होगा कि उमड़ेगा आस्थावानों का सैलाब? प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में मां की गोद में बैठा यशवर्धन उछलकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में नेहा पटेरिया को भी गंभीर चोटें आईं, जबकि ऑटो चालक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।

इलाज के दौरान मासूम की मौत
गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान चार वर्षीय यशवर्धन की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। दुर्घटना में शामिल लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया गया है और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें