फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में रंगों की धूम: सीएम डॉ. यादव ने जनता के साथ खेला रंग गुलाल, प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

Wed, 04 Mar 2026 03:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम जनता, कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को सीएम आवास पर रंग गुलाल खेला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
1 of 3
सीएम जनता के साथ होली का त्यौहार मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में मुख्यमंत्री निवास पर होली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के लिए सीएम हाउस को विशेष रूप से सजाया गया था। यहां पारंपरिक अंदाज में रंगों के साथ फूलों की होली भी खेली गई। ढोल-नगाड़ों और होली गीतों के बीच मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता से मुलाकात की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के रंग भर दे तथा समाज में एकता और सकारात्मकता का वातावरण बनाए रखे।

 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम डॉ. मोहन यादव, विधायक रामेश्वर शर्मा और मंत्री शिवाजी पटेल - फोटो : अमर उजाला
होली के अवसर पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक चल समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दयानंद चौक, जुमेराती, करोंद, कोलार, संत नगर और भेल क्षेत्र सहित कई इलाकों में रंगोत्सव मनाया जाएगा। हिंदू उत्सव समिति द्वारा दयानंद चौक से पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें राधा-कृष्ण और भगवान शंकर की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: हजारों करोड़ हुआ बजट फिर भी प्रदेश के स्कूलों की दुर्दशा, 6000 भवन जर्जर, 3500 में शौचालय नहीं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली
धुलेंडी के जुलूस को देखते हुए पुराने शहर में सुबह से यातायात डायवर्ट रहेगा। जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दयानंद चौक से शुरू होकर जुमेराती गेट, मंगलवारा, इतवारा, लखेरापुरा, सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी तक जुलूस का मार्ग निर्धारित किया गया है। तलैया तिराहा, बुधवारा, भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, घोड़ा नक्कास और काजी कैंप सहित कई मार्गों से वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ा जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें-  MP News: नौ बाघ शिकार मामलों में एसटीएफ ने वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 14 माह में 66 मौतें

कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। चेकिंग प्वाइंट बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। हुड़दंग या अव्यवस्था फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें