फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: एमपी नगर की होटल में महिला के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, इलाज के बहाने ग्वालियर से आया था भोपाल

Wed, 18 Feb 2026 11:15 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के एमपी नगर स्थित होटल में इलाज के बहाने लाई गई ग्वालियर निवासी 30 वर्षीय महिला से डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की एमपी नगर स्थित एक होटल में महिला के साथ डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी डॉक्टर महिला को इलाज के बहाने भोपाल लेकर आया था और होटल में साथ ठहरने के दौरान उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीडि़ता ग्वालियर लौट गई थी। मंगलवार को वह पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीस वर्षीय महिला ग्वालियर जिले की रहने वाली है। महिला को कोई चर्म रोग है, जिसका इलाज वह पिछले कई महीनों से ग्वालियर के ही अमरीश नामक डॉक्टर से करवा रही थी। हालांकि इलाज कराने के बाद चर्म रोग ठीक होने के बजाए लगातार बढ़ता जा रहा था। इस पर अमरीश ने बताया कि भोपाल में बड़े डॉक्टर के पास चलकर एक बार चैकअप करवा लेते हैं। महिला चैकअप के लिए तैयार हो गई तो अमरीश उसे लेकर भोपाल आया और एमपी नगर स्थित होटल में ठहर गया। रात में भोजन करने के बाद डॉक्टर ने महिला को नींद की गोली खिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन महिला बगैर किसी को शिकायत किए ग्वालियर लौट गई और मंगलवार को पति के साथ एमपी नगर थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- भोपाल के जेपी अस्पताल में लगी आग, ओपीडी ब्लॉक में धुआं ही धुआं,मरीजों को हटाया गया सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपलानी में नाबालिग का किया शारीरिक शोषण
इधर पिपलानी पुलिस ने एक नाबालिग की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ शारीरिक शोषण करने और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के परिजन मजदूरी करते हैं। आपसी झगड़ों के कारण उसके माता-पिता फिलहाल अलग रहते हैं। किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। पति से अलग होने के बाद अजय नामक एक युवक का महिला के घर आना-जाना था। इसी दौरान पिछले साल अगस्त महीने में अजय ने महिला की गैर मौजूदगी में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पिछले दिनों पेट दर्द होने पर किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो पता चला कि वह गर्भवती है। काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने अजय द्वारा शारीरिक शोषण की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें