फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: गुटबाजी में युवक पर छुरी से हमला, विरोधी से नजदीकी बनी वजह; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 28 Apr 2026 03:38 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी में वर्चस्व की लड़ाई के चलते विरोधी गुट से दोस्ती रखने वाले एक युवक पर उसके ही जानने वालों ने जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की विरोधी गुट के साथ बढ़ती दोस्ती के कारण ऐसा किया गया।
विज्ञापन
थाना फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में गुटबाजी की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच हनुमानगंज इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। विरोधी गुट के युवक से दोस्ती करना हमलावरों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने मारपीट के बाद युवक पर छुरी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय यशवंत मरकाम शबरी नगर का निवासी है। उसी इलाके में गट्टू, प्रेम, रोहित और दिव्यांश भी रहते हैं, जिन्हें यशवंत पहले से जानता था और उनके बीच सामान्य बातचीत भी होती थी।

पिछले कुछ दिनों से यशवंत की मोहल्ले के ही अनिकेत नामक युवक से दोस्ती हो गई थी और वह उसके साथ समय बिताने लगा। अनिकेत इन चारों युवकों का विरोधी माना जाता है, जिससे यह बात उन्हें खटकने लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिश्तों को शर्मसार करता ये मामला: शहडोल में फूफा ने किया मासूम का अपहरण, पुलिस ने खोजकर मां की गोद में सौंपा

सोमवार शाम चारों युवक यशवंत को बहाने से बस स्टैंड की ओर ले गए और उस पर अनिकेत से संबंध खत्म करने का दबाव बनाने लगे। यशवंत ने गुटबाजी में पड़ने से इंकार करते हुए अपनी मर्जी से दोस्ती रखने की बात कही। इसी बात पर गुस्साए आरोपियों ने पहले यशवंत के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने उस पर छुरी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल यशवंत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें