फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल के 78 स्कूल हाईटेक: अब स्क्रीन पर पढ़ाई, नए सत्र से डिजिटल टीचिंग, यू-ट्यूब से समझाए जाएंगे कठिन चैप्टर

Thu, 26 Mar 2026 07:09 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल के सरकारी स्कूलों में अब पारंपरिक पढ़ाई की जगह डिजिटल स्मार्ट क्लास ले रही है। 78 स्कूलों से शुरू हो रहा यह प्रयोग शिक्षा को आसान और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के सरकारी स्कूल अब डिजिटल युग में कदम रखने जा रहे हैं। नए शैक्षणिक सत्र से 78 स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू की जा रही हैं, जहां बच्चों को किताबों के बजाय स्क्रीन के जरिए पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। सभी स्कूलों से दो दो लोगों को इसके लिए तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


बैरसिया और फंदा के स्कूल शामिल
शिक्षा विभाग ने बैरसिया और फंदा क्षेत्र के 78 स्कूलों को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना है। इन स्कूलों में स्क्रीन, डिजिटल कंटेंट और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि पढ़ाई को इंटरैक्टिव और आसान बनाया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी के कई शहरों में 38 डिग्री के पार पारा, 27 से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट
विज्ञापन


9वीं से 12वीं तक स्मार्ट पढ़ाई
अधिकारियों के मुताबिक, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को इस नई तकनीक से पढ़ाया जाएगा। विषयों के कठिन चैप्टर अब स्क्रीन पर विजुअल तरीके से समझाए जाएंगे, जिससे बच्चों की समझ बेहतर होगी। स्मार्ट क्लास को प्रभावी बनाने के लिए विषय शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई है। तकनीकी विशेषज्ञ शिक्षकों को स्क्रीन ऑपरेट करने और डिजिटल कंटेंट के उपयोग की पूरी जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें-कोर्ट आदेश के बाद भी 545 चयनितों को नियुक्ति नहीं, भड़के अभ्यर्थी बोले-अब आर-पार की लड़ाई

यू-ट्यूब से भी पढ़ाई होगी आसान
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि वे यू-ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़कर कठिन विषयों को सरल तरीके से समझा सकते हैं। जरूरत के अनुसार वीडियो सर्च कर बच्चों को स्क्रीन पर विस्तार से पढ़ाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक राजधानी के करीब 85 परसेंट स्कूलों को कर कर लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार के अनुसार कई स्कूलों में तो पहले से इसकी शुरुआत की गई है लेकिन वृहद स्तर पर पहली बार नए सत्र से शुरुआत की जाएगी।  उन्होंने बताया कि अगले सत्र में जिले की सभी स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास लागू की जाएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें