फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 527 लोगों का रेस्क्यू, खंडवा में 7 कांवड़ियों को सुरक्षित निकाला, सीएम ने प्रभावितों से किया संवाद

Tue, 11 Aug 2026 03:22 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को होमगार्ड मुख्यालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से सीधे बात कर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य आपदा प्रबंधन में की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को होमगार्ड मुख्यालय पहुंचकर राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम से प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और वहां रेस्क्यू किए गए लोगों से सीधे बातचीत कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में अब तक बाढ़ प्रभावित 527 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है। जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने मैदानी स्तर पर राहत-बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश की दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं देश की नई उच्च शिक्षा सचिव, जानिए क्यों है यह नियुक्ति खास

अचानक बढ़ता है नदी का जलस्तर
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इस बार अब तक सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन जिन इलाकों में अधिक बारिश हुई है, वहां लोगों तक राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहत-बचाव दल ने अब तक 527 लोगों की जान बचाई है। खंडवा में सात कांवड़ियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने से खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: शिवराज के खिलाफ शिकायत के बाद रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी डबास ने मांगी पुलिस सुरक्षा

जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों से भी मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव दल दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने सिचुएशन रूम से बाढ़ की स्थिति की निगरानी की और रेस्क्यू किए गए लोगों से भी बात की। उन्होंने नदी और नालों के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। डॉ. यादव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आसपास के जिलों से भी राहत-बचाव के लिए मदद ली जा रही है। प्रदेश स्तर पर भी लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। सरकार आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर स्तर पर जरूरी कदम उठा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें