फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कट्टरपंथी संगठन HuT के 10 सदस्यों को फिर रिमांड पर भेजा, छह को जेल

Fri, 19 May 2023 04:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में हिज्ब-उत-तहरीर के 16 सदस्यों की रिमांड अवधि शुक्रवार को खत्म हो गई। उन्हें एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
एनआईए की विशेष अदालत में 16 संदिग्धों को पेश किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिज्ब-उत-तहरीर यानी HuT के 16 सदस्यों की रिमांड अवधि खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया। एनआईए कोर्ट के विशेष जज रघुवीर यादव ने दस सदस्यों को फिर से रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, छह अन्य सदस्यों को जेल भेज दिया गया है। इन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 एवं आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। इन्हें अब 24 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


एनआईए ने नौ मई को भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से एक और हैदराबाद से पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इन्हें 19 मई तक रिमांड पर भेजा गया था। यह अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई। इसके बाद उन्हें एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के साथ-साथ अन्य कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें