फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP GIS 2025: विदेशी मेहमानों के लिए 125 लोग तैयार करेंगे लंच, मावा बाटी के साथ रहेगी इंद्रहार की कढ़ी; जानें

Sun, 09 Feb 2025 07:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP GIS 2025: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) पहली बार राजधानी भोपाल में होने जा रहा है। इसमें विदेशी और देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले मेहमानों के लिए खास मेनू तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
मेहमान लेंगे जायकों के चटखारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) आयोजित होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारी तेजी से की जा रही है। 24 और 25 फरवरी को राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मेहमानों, डेलिगेट्स और अन्य का लंच खास होगा। विदेशी मेहमानों को प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखाने की योजना है।

विज्ञापन


यहां तीन अलग-अलग कैटेगरी में भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसमें वीवीआईपी (मंत्री, विदेश और देश के बड़े बिजनेसमैन), वीआईपी-मीडिया और अन्य डेलीगेट्स के लिए खाने के डोम अलग-अलग होंगे। यहां पर खाने का मेनू मेटरिक्स एक जैसा रहेगा। इन तीनों कैटेगरी के मेनू में भारतीय और विदेशी व्यंजन दोनों होंगे, जिनमें कॉन्टिनेंटल और ओरिएंटल फूड्स के साथ-साथ मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन भी शामिल होंगे।

125 लोगों की टीम बनाएंगी भोजन
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में तीन कैटेगिरी में खाने की व्यवस्था की गई है। इसमें तीन अलग-अलग डोम बनाए जा रहे है। यह तीनों डोम एक दूसरे से इंटरकनेक्ट रहेंगे। पर्यटन विकास निगम भोजन की पूरी व्यवस्था कर रहा है। 125 लोगों की टीम दो दिन मेहमानों के लिए लंच तैयार करेगी। वीवीआईपी डोम में खाना खाने की व्यवस्था बैठ कर रहेगी। वहीं, बाकी दो कैटेगिरी में बुफे होगा। खाना सर्वे करने और व्यवस्था के लिए 200 लोग रहेंगे। 
विज्ञापन


मावा बाटी, इंद्रहार की कढ़ी, मिलेट्स व्यंजन होंगे खास 
विदेश से आने वाले मेहमानों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र की स्पेशल व्यंजन का स्वाद चखाया जाएगा। दाल बाफला-दाल बाटी के साथ ही नर्मदापुरम की स्पेशल डेजर्ट मावा बाटी विशेष रूप से सर्व की जाएगी। इसे 100 प्रतिशत मावा से बनाया जाता है।

इसके अलावा बघेलखंड की खास इंद्रहार की कढ़ी की परोसी जाएगी। इसे पांच तरीके दाल को मिक्स करके बनाया जाता है। जिसे उबालकर उसे बर्फी के शेफ में काट कर कड़ी में डाला जाता है। वहीं, मालवा की स्पेशल लाल भाजी भी स्पेशल डिस में रखी जाएगी। साथ ही मिलेट्स के भी दो आईटम रखे जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें