फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: डंपर से कुचलकर महिला पत्रकार की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Sun, 15 Nov 2026 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत हो गई। रैपिडो बाइक से दफ्तर जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर गईं और पीछे से आए डंपर ने उन्हें कुचल दिया। दोनों चालक फरार हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत हो गई। सपना रैपिडो बाइक से अपने निजी न्यूज चैनल के दफ्तर जा रही थीं। रास्ते में एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को अचानक कट मार दिया, जिससे बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और सपना सड़क पर गिर गईं। उसी समय पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में एक्शन: अपने ही थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद से नदारद रहे टीआई, डीसीपी ने किया निलंबित
विज्ञापन


आरोपी चालकों की तलाश में पुलिस
सपना मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और इन दिनों भोपाल में स्थित एक निजी न्यूज चैनल में बतौर इंटर्न काम कर रही थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद बाइक सवार और डंपर चालक दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस अब दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहनों और चालकों की सही पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें