फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: कोरोना वैक्सीनेशन के एक साल पूरे होने पर मनाया टीका वर्षगांठ उत्सव, टीके की जागरूकता बढ़ाने के लिए लांच किया गीत

Sat, 15 Jan 2022 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कल, यानी 16 जनवरी को भारत में कोरोना वैक्सीनेशन को एक साल पूरा हो जाएगा। इसके उपलक्ष्य में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने एक दिन पूर्व टीका वर्षगांठ उत्सव मनाया। इस अवसर पर गीत भी जारी किया गया। 
विज्ञापन
कोरोना टीके की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया गया टीका उत्सव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल, यानी 16 जनवरी को भारत में कोरोना वैक्सीनेशन को एक साल पूरा हो जाएगा। इसके उपलक्ष्य में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने एक दिन पूर्व टीका वर्षगांठ उत्सव मनाया। इस अवसर पर गीत भी जारी किया गया, जिसके माध्यम से टीके के प्रति जागरूकता लाई जा सके।

विज्ञापन


सारिका ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर से शुरू होकर अब यह टीका किशोरों को जीवनदान दे रहा है। इनमें से कावैक्सीन को भारत ने ही बनाया और कोवीशील्ड को भारत में बनाया जा रहा है। प्रारंभ में कुछ असमंजस एवं भ्रांतियां सामने आई थीं, जिन्हें दूर करते हुये अब तक देश में इनकी डेढ़ अरब से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें वैज्ञानिकों के अलावा शासन, प्रशासन, स्वास्थ्यकायर्कतार्ओं एवं मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

कोरोना वैक्सीनेशन को एक साल पूरा होने की खुशी में और टीके के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 15 जनवरी को टीका वर्षगांठ उत्सव मनाया गया। इसमें लोगों ने शामिल होकर टीकाकरण कार्यक्रम के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कायर्क्रम में सारिका ने टीके की महिमा को बताने और नए लोगों में टीके के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए ‘भारत की शान, वैक्सीन है महान’ शीर्षक से गीत को जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें