फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: विवादित बयान देकर फंसी श्वेता तिवारी ने मांगी माफी, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज हुआ है मामला

Fri, 28 Jan 2022 05:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान को लेकर विवादित बयान देने के बाद टीवी कलाकार श्वेता तिवारी ने माफी मांगी है। उनके खिलाफ आज धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विवादित बयान देने के बाद टीवी कलाकार श्वेता तिवारी ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी। उनके बयान के गलत मायने निकाले गए है और बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे खुद भगवान में बहुत यकीन करती हैं और भगवान के बारे में ऐसा कभी नहीं कह सकतीं। बता दें कि आपत्तिजनक बयान देकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में 
विज्ञापन

उनके खिलाफ श्यामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अभिनेत्री पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 295A के तहत केस दर्ज किया गया है।

भोपाल में प्रमोशन के दौरान हुआ विवाद

बता दें कि श्वेता अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान भोपाल पहुंची थीं। उस दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में भगवान को लेकर एक बयान दिया, जिस पर विवाद शुरू हो गया। इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी पर 295 ए आईपीसी की धारा के तहत मुकदम दर्ज हुआ है। इसके बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, श्वेता तिवारी की शोस्टॉपर्स नाम की वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होने वाली है। टीम के सदस्यों के साथ श्वेता एक प्रमोशन और एनाउंसमेंट इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां मजाक करते-करते उन्होंने आपत्तिजनक बयान दे दिया। श्वेता ने कहा था कि ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं। मजाक के तौर पर कही गई इस बात का वीडियो वायरल हुआ तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मंगाई, जिसके बाद उन पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। मीडिया के सामने मजाक करते वक्त श्वेता ने सौरभ राज जैन को भगवान कहा था। दरअसल, सौरभ राज महाभारत में कृष्ण के रोल में थे, जो कि अपकमिंग वेब सीरीज में ब्रा फिटर का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें