फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: महंगा पड़ा मूंछों का शौक, मूंछ नहीं कटाई तो आरक्षक को कर दिया निलंबित...

Sun, 09 Jan 2022 04:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

क्या आपने कभी सुना है कि मूंछों के कारण किसी की नौकरी जा सकती है। अगर नहीं तो ये खबर पढ़ लीजिए। एक पुलिस जवान को मूंछों का शौक इतना महंगा पड़ा कि उसे निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
इस तरह की मूंछे रखी है आरक्षक ने जो अधिकारियों को नहीं आई पसंद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपने कभी सुना है कि मूंछों के कारण किसी की नौकरी जा सकती है। अगर नहीं तो ये खबर पढ़ लीजिए। एक पुलिस जवान को मूंछों का शौक इतना महंगा पड़ा कि उसे निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के जवान राकेश राणा ने अपनी मूंछें विशेष आकार में कटवा रखी है। उसकी मूंछें कैप्टन अभिनंदन जैसी लगती है। जवान राकेश राणा एसएएफ में चालक के पद पर पदस्थ है। वह विशेष पुलिस महानिदेशक को-ऑपेरेटिव फ्रॉड के पास ड्यूटी पर था और उसके साहब को उसकी मूंछें टर्नआउट चेक में भद्दी लगीं। उसे अधिकारी ने मूंछ और बाल कटवाने का आदेश दिया तो उसने मूंछ कटवाने से साफ मना कर दिया। इस पर अधिकारी नाराज हुए और उसके वरिष्ठ अधिकारी से कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी ने उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया। आदेश में लिखा कि आरक्षक चालक को मूंछ और बाल कटवाने के आदेश दिए थे जो उसने नहीं माने। उसने मूंछ और बाल जस के तस रखने की हठ की जो कि यूनिफॉर्म सेवा में अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस कृत्य का अन्य कर्मचारियों पर  विपरीत प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें