फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों की हड़ताल खत्म: परिवहन मंत्री ने मानी मांगें, निजी नंबर की कार-बाइक हटेंगी; किराया 15% बढ़ेगा

Wed, 19 Aug 2026 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल समेत मध्यप्रदेश में दो दिन से जारी टैक्सी चालकों की प्रदेशव्यापी हड़ताल परिवहन मंत्री से बातचीत के बाद खत्म हो गई। यूनियनों के अनुसार निजी नंबर वाले वाहनों को एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से हटाने, मोटर वाहन अधिनियम 2025 लागू करने और नई किराया प्रणाली बनाने पर सहमति बनी। तब तक किराए में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
टैक्सी चालकों की हड़ताल खत्म हो गई। मांगें मान लेने पर उनमें हर्ष नजर आया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल टैक्सी चालक संघ और टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के संयुक्त मोर्चे की दो दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। यूनियनों ने बंद को पूरी तरह सफल बताते हुए दावा किया कि परिवहन मंत्री ने उनकी प्रमुख मांगें मान ली हैं। 19 अगस्त को परिवहन मंत्री ने मंत्रालय में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एग्रीगेटर कंपनियों के क्षेत्रीय अधिकारियों को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन


निजी नंबर की गाड़ियां हटाने का आदेश
टैक्सी चालक संघ के मुताबिक बैठक में परिवहन मंत्री ने एग्रीगेटर कंपनियों को तत्काल प्रभाव से निजी नंबर वाली कारों और बाइकों को अपने मंच से हटाने का आदेश दिया है। यूनियन लंबे समय से मांग कर रही थी कि निजी नंबर के वाहनों से टैक्सी सेवा नहीं ली जाए। उनका कहना है कि इससे व्यावसायिक नंबर वाले टैक्सी चालकों के कारोबार पर असर पड़ रहा है।

मोटर वाहन अधिनियम 2025 लागू करने का फैसला
संघ ने बताया कि सरकार ने मध्यप्रदेश में मोटर वाहन अधिनियम 2025 लागू करने का निर्णय भी लिया है। यूनियन का कहना है कि इससे एग्रीगेटर कंपनियों की गतिविधियों पर शासन और परिवहन विभाग का नियंत्रण बढ़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन जारी, मुख्यमंत्री आवास जाने से रोका

टैक्सी किराया तय करने के लिए बनेगी समिति
टैक्सी चालकों के लिए प्रदेश में किराया प्रणाली लागू करने की मांग भी स्वीकार किए जाने का दावा किया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग, भोपाल टैक्सी चालक संघ और टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के पदाधिकारियों को शामिल कर एक समिति बनाई जाएगी। यह समिति दूसरे राज्यों में लागू किराया प्रणाली का अध्ययन करेगी और इसके बाद मध्यप्रदेश में किराया तय किया जाएगा। यूनियन के अनुसार समिति द्वारा तय किराए का पालन एग्रीगेटर कंपनियों के लिए अनिवार्य होगा।

नई किराया प्रणाली लागू होने तक 15% बढ़ेगा किराया
टैक्सी यूनियनों के मुताबिक परिवहन मंत्री ने एग्रीगेटर कंपनियों को निर्देश दिया है कि नई किराया प्रणाली लागू होने तक वर्तमान किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। यूनियन का दावा है कि नई किराया प्रणाली करीब 15 से 20 दिन में लागू कर दी जाएगी। संयुक्त मोर्चे ने दो दिन के बंद को सफल बताते हुए भोपाल समेत मध्यप्रदेश के सभी टैक्सी चालकों को बधाई दी। संगठन ने कहा कि ड्राइवरों के हित में आगे भी इसी तरह काम जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन


भोपाल टैक्सी चालक संघ की ओर से महामंत्री राजेश कुमार नागले, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा और उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने बयान जारी किया। टैक्सी यूनियन कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत की ओर से वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव नफीस उद्दीन और भोपाल प्रभारी जावेद खान के नाम से भी यह जानकारी जारी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें