मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय में एक महिला कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के शक के बाद पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे मुख्यालय को खाली करा लिया गया और सभी अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई। सुबह के वक्त जब एक महिला कर्मचारी के तापमान की जांच की गई, तो उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए। महिला हेड ऑफिस की तीसरी मंजिल पर थी वह एक सफाई कर्मी है। जब यह बात आला अधिकारियों को पता चली तो तत्काल आनन-फानन में पूरे हेड ऑफिस को खाली करा दिया गया।