फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: लाल परेड मैदान में ड्यूटी के दौरान STF जवान की मौत, हार्ट अटैक से धड़कन रुकने की जताई गई आशंका

Tue, 07 Apr 2026 09:19 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के लाल परेड मैदान में एनएसजी प्रशिक्षण ड्यूटी के दौरान एसटीएफ आरक्षक रावेंद्र सिंह भदौरिया (35) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित एनएसजी के प्रदर्शन और प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात विशेष सशस्त्र बल (एसटीएफ) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार, रावेंद्र सिंह भदौरिया (35) मूलतः रायसेन जिले के उदयपुरा के निवासी थे और वर्तमान में 25वीं बटालियन (एसटीएफ) में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। मंगलवार सुबह वे नेहरू नगर पुलिस लाइन स्थित अपने निवास से लाल परेड मैदान में चल रही ब्लैक कमांडो ट्रेनिंग ड्यूटी के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


पढ़ें:  पत्नी को डीजल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; नशे में आकर कर दिया कांड

सुबह करीब 9 बजे उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद वे पास स्थित पुराने कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां मौजूद साथी आरक्षक को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। साथी ने उन्हें पानी दिया, जिसके बाद वे बैरक में आराम करने चले गए।

कुछ देर बाद जब साथी बैरक में लौटा तो रावेंद्र बिस्तर पर बेसुध अवस्था में पड़े मिले। शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी के दौरान जवान की आकस्मिक मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें