फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: फिर दादा बने शिवराज सिंह चौहान, छोटे बेटे कुणाल के घर गूंजी किलकारी, पोती इला को मिला भाई

Thu, 08 Oct 2026 11:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियां आई हैं। छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर बेटे का जन्म हुआ है। नन्हे मेहमान का नाम ‘अहान’ रखा गया है। चौहान ने सोशल मीडिया पर खुशी साझा की।
विज्ञापन
फिर दादा बने शिवराजसिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर दादा बन गए हैं। उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान और बहू रिद्धि एक नन्हे मेहमान के माता-पिता बने हैं। रिद्धि ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम ‘अहान’ रखा गया है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर परिवार में आए इस नए मेहमान की खुशी साझा की।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनके जीवन में एक बार फिर ‘सौभाग्य का सूर्योदय’ हुआ है। उन्होंने बताया कि कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने हैं और उन्हें तथा उनकी पत्नी साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने नन्हे अहान को परिवार के लिए ईश्वर का अनमोल आशीष बताया। उन्होंने यह भी बताया कि बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत के लिए अहान भतीजा है, जबकि परिवार की लाडली इला को अब छोटा भाई मिल गया है। रिद्धि के माता-पिता संदीप जैन और स्वाति जैन को भी उन्होंने नाना-नानी बनने पर बधाई दी।

ये भी पढ़ें: एमपी: किशोर कुमार सम्मान से नवाजे जाएंगे 'पंचायत' के प्रधान जी रघुवीर यादव, 13 अक्टूबर को खंडवा में अलंकरण
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान पहले से ही एक पोती के दादा हैं। जनवरी 2026 में उनके बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत के घर बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम इला रखा गया। उस समय भी चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए परिवार में आई खुशखबरी साझा की थी। अब अहान के जन्म के साथ चौहान परिवार में एक और नन्हा सदस्य जुड़ गया है। परिवार के लिए यह साल दूसरी बार खुशियां लेकर आया है।
विज्ञापन


बता दें कि शिवराज सिंह चौहान कई बार अपनी पोती इला के साथ समय बिताते हुए नजर आ चुके हैं। जनवरी में इला के जन्म के बाद उन्होंने उसके साथ अपनी तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए थे। अब नन्हे अहान के आगमन के बाद परिवार में फिर से खुशी का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें