फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल सांची दूध के दाम बढ़े: 1 लीटर फुल क्रीम (गोल्ड) 57 रुपए में मिलेगा, 21 मार्च से नई दरें होगी लागू

Sat, 19 Mar 2022 08:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने सांची दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। 1 लीटर फुल क्रीम दूध (गोल्ड) के दाम में 4 रुपए बढ़ोतरी की गई। नई दरें 21 मार्च से लागू होगी।
विज्ञापन
दूध - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने सांची दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। 1 लीटर फुल क्रीम दूध (गोल्ड) के दाम में 4 रुपए बढ़ोतरी की गई। नई दरें 21 मार्च से लागू होगी।
विज्ञापन


भोपाल सहकारी दुग्ध संघ की तरफ से जारी नई दरें भोपाल समेत 12 जिलों में लागू होगी। बाकी जिलों के क्षेत्रीय दुग्ध संघ दाम बढ़ाने का निर्णय लेगें। दरों में परिवर्तन के बाद सांची दूध के पैकेटों पर छपी हुई पुरानी दरें रद्द मानी जाएंगी।

कार्ड उपभोक्ताओं को राहत 
 जिन उपभोक्ताओं के अग्रिम कार्ड 16 मार्च से 15 अप्रैल तक की अवधि के लिए बनवाए गए है। उन पर पुरानी दरें 15 अप्रैल तक मान्य होगी। तथा अग्रिम कार्ड धारकों के लिए 16 अप्रैल से दरें प्रभावशील होगी। यानी 21 मार्च की दरें उन पर अभी लागू नहीं होगी। 
विज्ञापन

 
यह है नई दरें
फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 एमएल की कीमत 27 रुपए से बढ़कर 29 रुपए, फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 1 लीटर वर्तमान कीमत 53 रुपए पैकेट और नई कीमत 57 रुपए, स्टेण्डर्ड दूध (शक्ति) 500 एमएल वर्तमान कीमत 25 रुपए और नई कीमत 27 रुपए, टोण्ड दूध (ताजा) वर्तमान कीमत 22 रुपए और नई कीमत 24 रुपए, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) वर्तमान कीमत 20 रुपए और नई कीमत 22 रुपए, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 200 एमएल वर्तमान कीमत 9 रुपए और नई कीमत 10 रुपए, चाह दूध 1 लीटर वर्तमान कीमत 48 रुपए और नई कीमत 53 रुपए और चाय स्पेशल दूध 1 लीटर वर्तमान कीमत 43 रुपए और नई कीमत 47 रुपए होगी।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें