फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: शुगर फ्री मिठाई खरीदी तो 1078 रुपये प्रत्याशी के खर्च में जुड़ेंगे, निर्धारित राशि से अधिक खर्च करने पर होगी कार्रवाई  

Thu, 16 Jun 2022 10:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों ने शुगर फ्री मिठाई खरीदी तो प्रत्याशी के खर्च में 1078 रुपये जुड़ेंगे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने प्रत्याशियों के लिए टेंट, बफे भोजन/लंच पैकेट/ स्वल्पाहार/स्वीट्स आदि से संबंधित दरें निर्धारित कर दी हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी 35 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। जबकि पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए 8 लाख 75 हजार रुपये तक की सीमा तय की गई है। इसकी मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित कर दी गई है। प्रत्याशियों के सोशल मीडिया, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य माध्यम से प्रचार-प्रसार के विज्ञापन पर नजर रखी जाएगी। तय राशि से अधिक खर्च करने पर प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने तय रेट के अनुसार अपना खर्च का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से तय रेट के अनुसार स्पेशल काजू कतली 979 रुपये, काजू कतली 869 रुपये, देशी घी के लड्डू 429 रुपये, बूंदी के लड्डू 350 रुपये, ड्रायफूट गिफ्ट 1480 रुपये, गुलाब जामुन 435 रुपये, बंगाली मिठाई 470 रुपये, मलाई टिकिया 490 रुपये, देशी घी की सोन पपड़ी 460 रुपये प्रतिकलो के हिसाब से प्रत्याशी के खाते में जुड़ जाएंगे।
 
इसके अलावा लंच पैकेट वीआईपी 150 रुपये, लंच पैकेट मीडिया 148 रुपये, लंच पैकेट सादा 148 रुपये, स्वल्पाहार 4 आइटम 109 रुपये प्रति प्लेट, स्वल्पाहार 5 आइटम 149 रुपये प्रति प्लेट, स्वल्पाहार बफे 209 रुपये प्रति प्लेट, स्टेंडर्ड मीनू बफे भोजन 299 रुपये प्रति प्लेट, इलाइट मीनू बफे भोजन 349 रुपये प्रति प्लेट, जनरल मीनू बफे भोजन 239 रुपये प्रति प्लेट प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

 
प्रत्याशी द्वारा पाइप पंडाल 15 वर्गफुट ऊंचाई पर लगाने पर 5 रुपये प्रतिवर्ग फुट, 10 ऊंचाई वर्ग फुट लगाने पर 3 रुपये 50 पैसे प्रति वर्ग फुट, पाइप पंडाल 30 चौड़ाई 8 रुपये प्रति वर्ग फुट, दरी 8 बाय 10 की 14 रुपये प्रतिनग, बिछात प्रति वर्गफुट 1 रुपये, परदा 15 बाय 10 का 50 रुपये प्रति नग, गद्दा  15 रुपये प्रतिनग, रजाई 15 रुपये प्रति नग, रजाई कवर 4 रुपये प्रति नग, पलंग 29 रुपये प्रति नग, फाइबर चेयर 12 रुपये प्रतिनग, फॉम चेयर 60 रुपये प्रतिनग प्रत्याशी के खर्च में जुड़ेंगे। इसके अलावा तीन फुट स्टेज सीढ़ी के 100 रुपये प्रतिनग, पंखा 99 रुपये प्रतिनग, मिस्ट पंखा 880 रुपये प्रतिनग, कूलर/ स्पेशल कूलर 275 रुपये प्रतिनग समेत कई सामान हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें