फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: रेस्टोरेंट के फ्रिज में एकसाथ मिला शाकाहारी और मांसाहारी भोजन, एक्सपायर हो चुकी कोल्ड्रिंक्स भी मिलीं

Fri, 21 Aug 2026 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में नगर निगम की विशेष मोबाइल अदालत ने जांच के दौरान कई अनियमितताएं पकड़ीं। रसोई में एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स, फ्रिज में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन साथ रखा मिला। गंदगी और खाद्य गुणवत्ता संबंधी खामियों पर टीम ने नमूने लिए और मौके पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
रसोईघर में गंदगी देखकर मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और ऑन स्पॉट जुर्माना लगाया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल नगर निगम की विशेष विशेष मोबाइल म्युनिसिपल अदालत ने शुक्रवार को बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में बड़ी कार्रवाई की है। विशेष म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खानपान के सामान की गुणवत्ता जांच कर मौके पर ही जुर्माना लगाया। जांच में कई प्रतिष्ठानों के रसोईघर में एक्सपायर हो चुकी कोल्ड्रिंक्स पाई गईं। फ्रिज में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन एकसाथ रखा मिला, जिस पर टीम ने कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन


पाई गईं गंभीर अनियमितताएं
विशेष म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बंसल वन परिसर स्थित विभिन्न रेस्टोरेंट और बार के रसोईघर में जाकर भोजन सामग्री तथा व्यवस्थाओं को देखा। जांच अधिकारी जब रसोई के अंदर पहुंचे, तो उन्हें कई जगहों पर मियाद पूरी कर चुकी कोल्ड्रिंक्स मिलीं, जिन्हें ग्राहकों को परोसा जा रहा था। रेफ्रिजरेटर में शाकाहारी व मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एकसाथ स्टोर करने की गंभीर लापरवाही सामने आई। टीम ने मौके पर ही जांच के लिए नमूने एकत्र किए। रसोईघर में गंदगी देखकर मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और ऑन स्पॉट जुर्माना लगाया।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में 32 IAS अफसरों के तबादले, बदले कई जिलों के सीईओ; अभिषेक चौधरी ग्वालियर ननि आयुक्त बनें
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जांच
न्यायालय की कार्रवाई दोपहर 1:30 बजे शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक लगातार चलती रही। इस दौरान नगर निगम की विशेष टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम के तहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभियान के दौरान फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सोसर, रास्ता, माय बार, आयबरी, कव्वाली तथा संकल्प रेस्टोरेंट और बार में सघन जांच की गई। अधिकारियों ने हर प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़े मानकों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नगर निगम टीम की अचानक कार्रवाई
निगम की विशेष टीम के अचानक पहुंचने से व्यावसायिक परिसर में हड़कंप मच गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान नगर निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ ही संबंधित जोन और वार्ड प्रभारी भी मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने सभी संचालकों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें और नियमों का कड़ाई से पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें