फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल दुष्कर्म और हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, खोज में लगी थीं 20 टीमें

Mon, 10 Jun 2019 12:35 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मामले की जांच करती मध्यप्रदेश पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

भोपाल के कमला नगर इलाके में दुष्कर्म और निर्मम हत्या की शिकार हुई आठ साल की मासूम बच्ची के गुनहगार को पकड़ने में मध्यप्रदेश पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी विष्णु प्रसाद को पुलिस ने सोमवार को खंडवा में मोरटक्का के पास से गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि आरोपित को ढूंढने के लिए उसके परिवार वालों ने ही पुलिस को लोकेशन की जानकारी दी थी। इसके बाद 24 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


मामला प्रकाश में आने के बाद से ही आरोपित विष्णु प्रसाद फरार था। उसपर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था और 20 अलग-अलग टीमें उसकी खोज में लगी हुई थीं।

गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात से ही बच्ची अपने घर से लापता थी। जब उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो केस दर्ज करने से मना कर दिया गया था। इसके बाद रविवार सुबह बच्ची की लाश नाले में मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। पोस्टमार्टम में कहा गया है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और उसके बाद गला घोंटने से उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


बच्ची की खोज में लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में एक एएसआई, एक हवलदार और चार सिपाही शामिल हैं। इसपर मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस अगर सही तरीके से काम करती तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।

बता दें कि रविवार को बच्ची का शव मिलने के बाद परिवारजनों को सांत्वना देने के लिए भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा भी उनके घर पहुंची थीं। गृहमंत्री बाला बच्चन ने भी रविवार को ही बताया था कि इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी की पहचान की गई है। उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आरोपी की लोकेशन पता चली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें