फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: प्रहरी की पिटाई कर हथकड़ी समेत अस्पताल से भागा बंदी, चार घंटे में दोबारा गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 09:50 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान केंद्रीय जेल का बंदी सोहेल खान प्रहरी पर हमला कर हथकड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर चार घंटे में जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

विज्ञापन
कैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के केंद्रीय जेल में बंद एक आरोपी गुरुवार सुबह इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने जेल प्रहरी की पिटाई की और मनोचिकित्सक वार्ड से हथकड़ी समेत भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे के भीतर उसे जहांगीराबाद इलाके से दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

केंद्रीय जेल में बंद आरोपी सोहेल खान पिता वाहिद खान को बुधवार शाम टीटी नगर एसीपी अंकित खतरकर के निर्देश पर धारा 151 के तहत जेल भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने और उसके आचरण को संदिग्ध व आक्रामक बताया गया है।

मानसिक स्थिति का हवाला देकर अस्पताल भेजा गया

विज्ञापन

जेल प्रबंधन के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। इसी के चलते गुरुवार सुबह उसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। मनोचिकित्सक वार्ड में अन्य मरीजों के साथ लाइन में खड़े रहने के दौरान उसने सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी सतीश धाकड़ पर हमला कर दिया और हथकड़ी समेत वहां से भाग निकला।

पढे़ं: पत्नी उसी कमरे में सो रही थीं, अचानक चली गोली; गढ़ी रियासत के वंशज की हो गई मौत

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पहले नीचे झुककर हथकड़ी निकालने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने अपनी चप्पल हाथ में ली और तेजी से दौड़ लगा दी। भागते समय उसने वार्ड का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे प्रहरी तत्काल उसका पीछा नहीं कर सके। मौके पर मौजूद महिला जेलकर्मी और घायल प्रहरी ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर भागने में सफल रहा।

दीवार फांदते समय तार में उलझा, कलाई में लगी चोट

विज्ञापन

जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए तत्काल तीन विशेष टीमें गठित की गईं। अस्पताल से भागने के दौरान दीवार फांदते समय आरोपी तार में उलझ गया, जिससे उसकी कलाई में चोट आई। उसका पीछा करते समय दीवार से कूदने के कारण प्रहरी के पैर में भी चोट लगी।

इसके बाद आरोपी पैदल ही जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार क्षेत्र तक पहुंच गया। पुलिस की सक्रिय टीमों ने करीब चार घंटे के भीतर उसे जहांगीराबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जेल अभिरक्षा से फरार होने और मारपीट का नया मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें