फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: छुट्टी के दिन भी पंजीयन करा सकेंगे लोग, अब शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय

Sat, 29 Jan 2022 01:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में अब लोग शनिवार और रविवार के दिन भी पंजीयन करा सकेंगे। 29 जनवरी से 31 मार्च तक प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश: शनिवार रविवार को भी खुलेंगे पंजीयन कार्यलय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस्तावेजों के पंजीयन के लिए लोगों को परेशानी ना उठाना पड़े इसके लिए राजस्व विभाग ने अब छुट्टियों के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खोलने का फैसला किया है। 29 जनवरी से 31 मार्च तक अब हर शनिवार और रविवार को भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन और अन्य शासकीय कार्य के लिए खुले रहेंगे। पंजीयन महानिरीक्षक द्वारा सार्वजनिक अवकाश दिवसों में परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन को अपने परिक्षेत्र में आने वाले सभी पंजीयन कार्यालय का खोला जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। होली के दिन पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे, वहीं जिन जिलों में रंगपंचमी का अवकाश होता है वहां रंगपंचमी पर पंजीयन कार्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें