फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: घोड़े की लात ने ली ठेकेदार की जान, शिकायतों के बावजूद नहीं हटा अवैध अस्तबल; चालान काटकर झाड़ा पल्ला

Mon, 23 Nov 2026 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के पंचशील नगर में घोड़े की लात लगने से 39 वर्षीय ठेकेदार संतोष सुरडकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, इलाके में अवैध अस्तबल को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
घोड़े की लात से 39 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर आम लोगों की आवाजाही के बीच बंधे घोड़े कब जानलेवा साबित हो जाएं, इसका अंदाजा पंचशील नगर में हुई दर्दनाक घटना से लगाया जा सकता है। यहां घोड़ों के अवैध अस्तबल को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। घोड़े ने अब 39 वर्षीय ठेकेदार की जान ले ली। वह रिश्तेदार के बेटे की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। सड़क के दोनों तरफ बंधे घोड़ों के बीच से गुजरते समय एक घोड़े ने उनके पेट में इतनी जोरदार लात मारी कि सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: सहकारी बैंक चुनाव एक साल टले, 9 बैंकों को मिलेंगे करोड़ों, 2027 युवा वर्ष घोषित

घटना के बाद नगर निगम की कार्रवाई और शिकायतों के बावजूद अस्तबल नहीं हटाए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। टीटी नगर पुलिस के अनुसार संतोष सुरडकर (39) पंचशील नगर में रहते थे। वह जर्जर मकानों को तोड़ने का ठेका लेते थे। उनके छोटे भाई विनोद के मुताबिक, रविवार को संतोष अपने साले के साथ मौसेरे भाई की शादी के कार्ड बांटने निकले थे। रिश्तेदारों को कार्ड देने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। घर के पास रवि लोगांशी नामक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर अस्तबल बनाया गया है। यहां पांच से छह घोड़े पाले जाते हैं। रविवार शाम करीब सात बजे संतोष इसी रास्ते से गुजर रहे थे। सड़क के दोनों तरफ घोड़े बंधे हुए थे। उनके बीच से निकलते समय एक घोड़े ने संतोष के पेट में जोरदार लात मार दी। चोट लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद संतोष को पेट में तेज दर्द होने लगा और सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। उन्हें पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चुना भट्टी स्थित दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक और कुत्ता हो चुके थे शिकार
परिजनों का आरोप है कि अस्तबल के घोड़ों के कारण पहले भी लोगों और जानवरों को नुकसान पहुंच चुका है। एक घोड़ा पहले एक युवक को काट चुका है। एक कुत्ते को भी घोड़े ने जोरदार लात मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद भी अस्तबल संचालक के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सीएम हेल्पलाइन और टीटी नगर थाने में शिकायत की गई थी। परिवार ने स्थानीय पार्षद को भी समस्या से अवगत कराया था। पार्षद ने नगर निगम के माध्यम से कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब युवक की मौत के बाद से जिम्मेदारों पर सवाल उठने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें