फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल:सांसद के निर्देश पर निजी स्कूलों की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी गठित, 4 बिन्दुओं पर करेंगी जांच 

Tue, 08 Mar 2022 06:45 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी के निजी स्कूलों में कोरोना काल में मनमानी करने वाले निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज होती जा रही है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने  6 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी 4 बिन्दुओं पर जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देंगी।  

विज्ञापन
भोपाल: सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के निजी स्कूलों में कोरोना काल में मनमानी करने वाले निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज होती जा रही है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने  6 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी 4 बिन्दुओं पर जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देंगी।  

सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया कि शासकीय नियम के विरुद्ध फीस लेना और बार-बार किताबों के प्रकाशक एवं सिलेबस बदलने के अलावा कई अन्य गंभीर अनियमितताओं के संबंध में निजी स्कूलों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। भोपाल में संचालित सभी सीबीएसई स्कूल में चार बिन्दुओं पर कमेटी जांच करेगी। इस रिपोर्ट को राज्य शासन के साथ ही सीबीएससी बोर्ड और केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के सामने रखा जाएगा। दोषी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

जांच कमेटी स्कूलों में एनसीईआरटी सिलेबस के साथ छात्र शिक्षक संख्या अनुपात, सुरक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था के अलावा कोरोना काल में अभिभावकों से मन माफिक फीस वसूलने की शिकायतों के आधार पर जांच की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने समिति का गठन कर 15 दिन में रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह है कमेटी के सदस्य 

विज्ञापन

स्कूलों की जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें प्राचार्य सुधाकर पाराशर, शिक्षक दीवान सिंह, भगत सिंह रघुवंशी, और श्रद्धा श्रीवास्तव एवं सांसद प्रतिनिधि  संदीप श्रीवास्तव एवं भगवत सिंह रघुवंशी शामिल है।   

ऐसे कर सकते है शिकायत 
स्कूलों की शिकायत के लिए अभिभावक सांसद प्रज्ञा ठाकुर के कार्यालय से जारी नंबरों पर कर सकते है। अभिभावक 9302766670  और 98268 66968 नंबर पर वाट्सएप कर शिकायत भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें