मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित समग्र क्षमता निर्माण प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का काफी खास रहा। यह आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा किया गया। एनएसजी कमांडोज ने अभ्यास के बीच न केवल आतंकवादियों को मार गिराया, बल्कि बंधकों को भी सुरक्षित छुड़ाया। कमांडोज ने ‘स्पाइडर मैन’ तकनीक का उपयोग करते हुए इमारत को घेरा और विस्फोट कर कार्रवाई की।
काउंटर टेररिज्म ग्रुप के लिए डीपीआर तैयार- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी कमांडोज ने अपनी क्षमता, योग्यता, बुद्धिमत्ता, निडरता और निर्भयता का अद्भुत प्रदर्शन किया है। हमें इन पर गर्व है। भारत के ये कमांडोज देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1984 में गठित एनएसजी ने उस दौर में भी अपनी कुशलता साबित की, जब 1990 के दशक में देश के प्रधानमंत्री तक सुरक्षित नहीं थे। स्वर्गीय राजीव गांधी इसका उदाहरण हैं, जो एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हमले का शिकार हो गए थे। ऐसी परिस्थितियों में हमारे सशस्त्र बलों ने अपने पराक्रम से देश को सुरक्षा प्रदान की।
ये भी पढ़ें- Indore Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में चार की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
‘भारत का सुरक्षा कवच है एनएसजी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी भारत का सुरक्षा कवच है। जब भी देश किसी संकट का सामना करता है, एनएसजी कमांडोज न केवल सुरक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि लोगों में निर्भयता का भाव भी जगाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारी सेना दुश्मनों के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया कर रही है। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हमेशा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना को अपनाया है, लेकिन वेदों में भी कहा गया है कि जो जिस भाषा को समझता है, उसे उसी भाषा में उत्तर देना चाहिए। अपराध, आतंकवाद और नक्सलवाद का इस धरती पर कोई स्थान नहीं है। इसलिए जवानों के प्रशिक्षण में भी मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह सहयोग कर रही है।
ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में अवैध ग्रेनाइट खनन का खुलासा: तीन साल तक वन क्षेत्र में चलता रहा खेला, विधानसभा में गूंजा मुद्दा
‘आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे’
उन्होंने कहा कि कालभैरव के गण यानी श्वानों ने भी अद्भुत प्रदर्शन किया। हमारे ये श्वान भी देश की रक्षा में उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जितनी हमारे जवान। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए भोपाल के पास तुमड़ा क्षेत्र में काउंटर टेररिज्म ग्रुप (CTG) का केंद्र स्थापित किया जाएगा।