फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: कोलार में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Wed, 26 Oct 2022 02:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मामूली बात पर बदमाशों ने महेश के सीने में चाकू मार दिया और फरार हो गए। इसके बाद परिजन महेश को लेकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवक की हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के कोलार इलाके में एक युवक की मामूली बात पर बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक महेश की एक बदमाश के साथ कहासुनी हुई थी। इससे गुस्साए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक ने उसके सीने पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोलार थाना पुलिस के अनुसार कान्हा कुंज कोलार निवासी महेश सोनकरे मजदूरी का काम करता था। उसका सोमवार को अपने घर के पास एक नशेड़ी से किसी बात पर विवाद हो गया। महेश के समझाने के बाद वह नहीं माना और झूमाझटकी करने लगा। इस पर महेश ने उसकी पिटाई कर दी। यह घटना की जानकारी नशेड़ी के बेटे को लग गई। वह अपने दोस्तों के साथ महेश के पास पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों के साथ एक नाबालिक भी था। इस बीच महेश की मां ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। उन्होंने उसकी मां को हटाकर महेश के सीने में चाकू मार दिया। और फरार हो गए। इसके बाद परिजन घायल महेश को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को धरपकड़ शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें