फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल एम्स में MBBS सेकंड ईयर की छात्रा ने गर्ल्स होस्टल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या

Sun, 31 Jul 2022 09:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल एम्स की एमबीबीएस की छात्रा ने रविवार शाम गर्ल्स होस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भोपाल एम्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल एम्स की छात्रा की सुसाइड से सनसनी फैल गई। एम्स में एमबीबीएस की छात्रा रविवार शाम गर्ल्स होस्टल की छत से कूद गई। उसने ऐसा क्यों किया, फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार छात्रा का नाम मरियम मथाई है। वह मूलत: केरल की रहने वाली थी। वह एम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर की छात्रा थी। रविवार शाम करीब 6.30 बजे छात्रा गर्ल्स होस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  रखवा दिया है। छात्रों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है।  
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें