फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में BJP ने किशन सूर्यवंशी को बनाया निगम का अध्यक्ष प्रत्याशी, आज होगी बैठक

Mon, 08 Aug 2022 10:57 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल नगर निगम का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बीजेपी ने किशन सूर्यवंशी को बनाया है। रविवार को पार्षदों के साथ पर्यवेक्षक और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने चर्चा की। इसके बाद सूर्यवंशी के नाम का एलान कर दिया।
विज्ञापन
किशन सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल नगर निगम का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बीजेपी ने किशन सूर्यवंशी को बनाया है। रविवार को पार्षदों के साथ पर्यवेक्षक और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने चर्चा की। इसके बाद सूर्यवंशी के नाम का एलान कर दिया।

भोपाल नगर निगम के 85 वार्ड में बीजेपी के 58 और कांग्रेस के 22 पार्षद हैं। ऐसे में बीजेपी का अध्यक्ष बनना तय है। सोमवार को दोपहर में कलेक्टर अविनाश लवानिया की मौजूदगी में सम्मेलन होगा। बीजेपी की पार्षदों की संख्या को देखते हुए किशन सूर्यवंशी का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। बता दें किशन सूर्यवंशी के अलावा बीजेपी से राजेश गिंगोरनी, रविंद्र यति, देवेंद्र यादव भी अध्यक्ष की दौड़ में थे, लेकिन रविवार को पर्यवेक्षक कविता पाटीदार की पार्षदों के साथ चर्चा के बाद किशन सूर्यवंशी का नाम तय कर दिया गया।

कौन है किशन सूर्यवंशी 

विज्ञापन

44 साल के किशन सूर्यवंशी वार्ड-28 से दो बार के पार्षद हैं। वे संघ से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा एबीवीपी, युवा मोर्चा में रहे। अभी बीजेपी के जिला महामंत्री है। सूर्यवंशी ने स्नातक की पढ़ाई की है और वकील है। सूर्यवंशी के पास करोड़ों रुपए की चल और अचल संपत्ति है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें