फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सीबीआई ने भोपाल 3 ईएमई सेंटर में सहायक इंजीनियर को एक लाख रिश्वत लेते पकड़ा

Thu, 03 Nov 2022 11:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बैरागढ़ में सेना के 3 ईएमई सेंटर के सहायक इंजीनियर जे जॉन कैनेडी के खिलाएफ सीबीआई को एक फर्म ने शिकायत की थी। फर्म सेना के ईएमई सेंटर में मानव संसाधन से जुड़ी सामग्री की सप्लाई करती है। फर्म से सेना के तीनों अधिकारियों ने भुगतान करने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते सेना का असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने भोपाल के बैरागढ़ में सेना के 3 ईएमई सेंटर के सहायक इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। सहायक इंजीनियर ने मानव संसाधन से जुड़ी सामग्रियों की आपूर्ति करने वाली फर्म से रिश्वत की मांग की थी। इसके अलावा दो अन्य सहयोगियों को भी सीबीआई ने आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


बैरागढ़ में सेना के 3 ईएमई सेंटर के सहायक इंजीनियर जे जॉन कैनेडी के खिलाएफ सीबीआई को एक फर्म ने शिकायत की थी। फर्म सेना के ईएमई सेंटर में मानव संसाधन से जुड़ी सामग्री की सप्लाई करती है। फर्म से सेना के तीनों अधिकारियों ने भुगतान करने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद फर्म संचालन ने सीबीआई को शिकायत की थी। सीबीआई ने ईएमई सेंटर के असिस्टेंट इंजीनियर (गैरिसन) जे जॉन कैनेडी को रंगेहाथ पकड़ा। इसके अलावा सेना के असिस्टेंट इंजीनियर (गैरिसन) राजेंद्र सिंह यादव, और जूनियर ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटिव अरुण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें