राजधानी में अग्निवीर योजना के तहत आज यानी गुरुवार से भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती 9 नवंबर तक चलेगी। इसमें 9 जिले के युवा शामिल होंगे। शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड पर सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा भर्ती की जाएगी। गुरुवार को 3 हजार युवा भर्ती में शामिल होंगे। इसके बाद हर दिन 5 हजार युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
भोपाल में अग्निवीर भर्ती शुरू
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। रात 12 बजे से प्रत्याशियों को ग्राउंड में प्रवेश के साथ भर्ती की कार्रवाई शुरू हुई। सुबह 5 बजे से हाईट में योग्य पाए युवाओं की दौड़ हुई। इसमें 200 के बैच में युवा दौड़े, जिसमें से चयनित युवाओं का अन्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई। सभी ग्राउंड टेस्ट में पास विधार्थियो को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। आज 3 हजार से अधिक विधार्थियो को भर्ती प्रक्रिया में सम्मलीत किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
भोपाल में अग्निवीर भर्ती आज से शुरू
- फोटो : अमर उजाला
यह भर्ती प्रक्रिया 7 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद शुरू होंगी और सुबह 8 बजे तक उस दिन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। भोपाल में बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के युवा भर्ती में भाग लेंगे।
4 of 5
भोपाल में अग्निवीर भर्ती में युवा दौड़ लगाते
- फोटो : अमर उजाला
10 दिन चलने वाली भर्ती में 45 हजार भाग लेने भोपाल आएंगे। भोपाल के अलावा दूसरे शहर से आने वाले युवाओं को लाल परेड ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर हेल्प सेंटर बनाएं गए है। परिवहन और नगर निगम ने युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके लिए इंतमाम किए है।
भोपाल में अग्निवीर भर्ती में भाग लेने पहुंचे युवा
- फोटो : अमर उजाला
योजना में ट्रेडमैन, स्टोरकीपर, क्लर्क, तकनीकी, जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती होगी। लाल परेड ग्राउंड पर युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर संपर्क करने के लिए शिकायत कक्ष बनाया गया है।