फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: मलय जैन बने बालाघाट के एसपी, चार को अतिरिक्त प्रभार

Fri, 06 Nov 2026 02:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सरकार ने आईपीएस अधिकारी की पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। मलय जैन को बालाघाट का नया एसपी बनाया गया है, जबकि सचिन कुमार अतुलकर, प्रदीप शर्मा, वाहिनी सिंह और नागेंद्र सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारिरी की पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी मलय जैन को बालाघाट का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उन्हें हॉक फोर्स बालाघाट के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

विज्ञापन


बालाघाट में 27 अक्टूबर को तत्कालीन एसपी आदित्य मिश्रा का तबादला देवास कर दिया गया था। इसके बाद से जिले में एसपी का पद रिक्त था। करीब 10 दिन बाद सरकार ने मलय जैन की पदस्थापना कर दी है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन: धनतेरस पर कब करें खरीदारी? शुक्रवार को लक्ष्मी-कुबेर पूजन का विशेष संयोग, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन


विज्ञापन


गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन कुमार अतुलकर, जो वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन मुरैना हैं, उन्हें अपने मौजूदा काम के साथ पुलिस महानिरीक्षक, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी तरह उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पीटीसी इंदौर की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह को नारकोटिक्स मंदसौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस आदेश के बाद आईपीएस अधिकारी अभिषेक आनंद नारकोटिक्स मंदसौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
वहीं 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी और 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल के सेनानी नागेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें