फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल सांसद ने धार्मिक स्थल निर्माण पर फिर खोला मोर्चा: प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल संभागायुक्त को स्कूल परिसर में बन रही अवैध मस्जिद को लेकर लिखा पत्र

Wed, 09 Feb 2022 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक सरकारी स्कूल परिसर में अवैध तरीके से मस्जिद निर्माण को लेकर पत्र लिखा है। सांसद ने संभागायुक्त और कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूल का सीमांकन करने, अवैध निर्माण रोकने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक सरकारी स्कूल परिसर में अवैध तरीके से मस्जिद निर्माण को लेकर पत्र लिखा है। सांसद ने संभागायुक्त और कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूल का सीमांकन करने, अवैध निर्माण रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लिखे पत्र में कहा कि शासकीय हमीदिया उच्चरत माध्यमिक विद्यालय कोएड के खेल मेदान में बाहरी तत्वों के द्वारा बड़े स्तर पर अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। स्कूल में बालक-बालिका दोनों पढ़ते हैं। शाला परिसर में अवैध निर्माण तथा अवांछित आवाजाही के कारण शाला में अध्ययनरत बालक-बालिका तथा शिक्षकों में भय व्याप्त है। सांसद ने स्कूल की तरफ से भेजे पत्र के आधार पर भोपाल संभागयुक्त और कलेक्टर को स्कूल परिसर का सीमांकन करा कर अवैध निर्माण तत्काल रोकने को कहा है। इस पत्र में लोक शिक्षण संचालनाय और आयुक्त नगर निगम को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें इससे पहले भी सांसद ने 7 नंबर स्थित केन्द्रीय विद्यालय और एमवीएम कॉलेज में बनी धार्मिक स्थलों के कारण असुरक्षा की भावनों को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिख चुकी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें