फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल से 15 किमी दूर मुठभेड़ में मारे गए सिमी के फरार आतंकी

Mon, 31 Oct 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भोपाल की सेंट्रल जेल से कल रात फरार हुए सिमी के आठों आतंकियों को मध्यप्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। खास बात ये है कि फरारी के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने सभी आतंकियों को मुठभेड़ में मारने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि मुठभेड़ राजधानी भोपाल से दस से पन्द्रह किलोमीटर दूर ईंटखेड़ी गांव में हुई, जहां फरारी के बाद ये आतंकी छुपे हुए थे। इस छोटे से गांव में एक पहाड़ भी है जिस पर कुछ झोपड़ियां बनी हुई हैं इन्हीं खाली झोपड़ियों में आतंकियों ने फरार होने के बाद पनाह ली थी। 

पुलिस को आतंकियों की गतिविधि की सूचना मुखबिरों के द्वारा मिली थी जिन्होंने कुछ अजनबी लोगों को इलाके में घूमते हुए देखा था। सूचना मिलते ही अलर्ट पर चल रही पुलिस तुरंत हरकत में आई और पहाड़ी की घेराबंदी कर आतंकियों को कर सरेंडर करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


लेकिन बताया जाता है कि आतंकियों ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया जिसके बाद आमने सामने की मुठभेड़ में पुलिस ने आठों आतंकियों को मार गिराया। 
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर गांव में पहुंची थी पुलिस

बताया जाता है यह मुठभेड़ सुबह नौ बजे के करीब हुई। इसी बीच गांव वालों को भी फायरिंग की सूचना मिली तो मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आतंकियों के शवों को उठाकर जांच के लिए भिजवा दिया है। 

माना जा रहा है कि भोपाल सेंट्रल जेल में सुरक्षाकर्मी की हत्या करके आतंकियों के फरार होने के बाद पुलिस द्वारा की गई जबरदस्त नाकेबंदी के कारण वह भोपाल की सीमा को पार नहीं कर सके थे। इसी बीच पुलिस को उनका सुराग भी मिल गया। 

जिसके बाद पुलिस और विशेष दस्ते ने आतंकियों की घेराबंदी की तैयारी कर ली। मुठभेड़ में मरने वालों में खालिद, मोहम्मद सालिक, मुजीब शेख, जाकिर हुसैन सादिक, अब्दुल माजिद, अकील खिलजी, अमजद, शेख महबूब, मोहम्मद खालिद अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें