डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों से चर्चा करते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हिडेन एजेंडा है कैसे हिंदुओं को अपमानित करना, उनमें विभाजन करना ये कांग्रेस के डीएनए में है। उनके पिछले बयान देखो, सलमान खुर्शीद का हिंदुत्व की तुलना आईएसआई और बोकोहराम से करना, राशिद अल्वी का जय श्री राम कहने वालों को राक्षस बताना। कांग्रेस ने स्वयं ने भगवान राम काल्पनिक हैं राम सेतु पर हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दिया था। भगवा आतंकवाद का शब्द कांग्रेस ने पैदा किया था। अभी-अभी हिन्दु और हिन्दुत्व के नाम पर राहुल गांधी ने बांटा है। उससे ये स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस का ये छुपा हुआ एजेंडा है और यही काम मौलाना तौकीर रजा से समर्थन लेकर किया है।
वहीं रतलाम के सुराना गांव में हिन्दुओं के पलायन के बारे में उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय है, मैं प्रशासन से बात करुंगा, कोई भय का वातावरण कहीं नहीं फैला सकता ये हमारी चिंता का विषय है। वो लोग निश्चिंत रहे मैं आज पूरी व्यवस्था आज एसपी से बात कर के करुंगा। मध्य प्रदेश शांति का टापू है और कोई भी भय का वातावरण नहीं फैला सकता है। बता दें कि सुराना गांव में कुछ हिन्दु परिवारों ने मुस्लिम समुदाय पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पलायन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने गांव के मुस्लिम परिवारों पर धमकाते और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एसपी से रिपोर्ट मांगी है।